देवठी पंचायत में वीरवार को आयोजित एंटी चिट्टा ग्राम सभा में ग्रामीणों को किया जागरूक। स्रोत : प
. प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने ग्राम सभा में एंटी चिट्टा की ली शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर/डंसा। उपमंडल रामपुर की भड़ावली और देवठी पंचायत में विशेष ग्राम सभा में चिट्टे के खात्मे को लेकर जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मंथन किया। प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने ग्राम सभा में चिट्टा मुक्त समाज निर्माण की शपथ ली। पंचायत प्रधान रक्षा देवी की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। वहीं, देवठी पंचायत में पंचायत प्रधान संजीव कायथ की अध्यक्षता में चिट्टा मुक्त पंचायत की शपथ ली गई। वीरवार को देवठी में चिट्टा मुक्त ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों को चिट्टे के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया गया। सभी लोगों ने चिट्टे को दूर भगाने की शपथ ली। इस मौके पर डोला राम, देवी सिंह और अनिल चौहान सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता के अलावा अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।