फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में मिड-डे मील कर्मचारियों के मुद्दों पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। मिड-डे मील कर्मचारी संघ किन्नौर जिला की बैठक रविवार को रिकांगपिओ में हुई। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के प्रांगण में आयोजित बैठक में 150 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता जिला किन्नौर की अध्यक्ष राजेश्वरी ने की। बैठक में मिड-डे मील कर्मचारियों के मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में भारतीय मजदूर संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें भारतीय मजदूर संघ की केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य सुषमा शर्मा शामिल रहीं। सुषमा शर्मा हिमाचल प्रदेश में मिड-डे मिल की प्रभारी भी हैं। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा भी बैठक में मौजूद रहे। इनके अलावा किन्नौर जिला के सचिव समीर नेगी, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्जुन, आंगनबाड़ी निचार मंडल की अध्यक्ष संतोष भी इस अवसर पर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें