फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जेएनवी कुल्लू के लिए चिलाआगे स्कूल के दो विद्यार्थियों का हुआ चयन

विज्ञापन
चिलाआगे स्कूल के दो विद्यार्थियों को जेएनवी के लिए हुआ चयन। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
जेएनवी के लिए चिलाआगे स्कूल के दो विद्यार्थियों का हुआ चयन .
विज्ञापन

. रणवीर और अनुष्का का जवाहर नवोदय विद्यालय में संवरेगा भविष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
निरमंड विकास खंड की राजकीय प्राथमिक पाठशाला चिलाआगे के दो विद्यार्थियों का जेएनवी स्कूल कुल्लू के लिए चयन हुआ है। विद्यार्थियों के चयन पर स्कूल प्रशासन, एसएमसी और अभिभावकों ने खुशी जताई है। स्कूल के रणवीर चंदेल, पुत्र रोशन लाल और अनुष्का, पुत्री मोहर सिंह ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासित अध्ययन से यह उपलब्धि हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। अब दोनों विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय, बंदरोल में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल के मुख्याध्यापक हरि चंद पूनल, जेबीटी अध्यापक प्रदीप कुमार, आशा कुमारी, कुमारी तृप्ता, कुमारी मोनिका, पूजा, डिंपल कुमारी और एसएमसी के अध्यक्ष राकेश कुमार, पूर्व अध्यक्ष रोशन लाल ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें