किन्नौर जिले के कोठी पंचायत में ग्राम सभा के दौरान विभिन्न विकासात्मक कार्यो को लेकर चर्चा करत
कोठी पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन
किन्नौर (किन्नौर) । कोठी पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता उप प्रधान महेश माथस ने की। इस सभा में पंचायत के विकास और स्थानीय अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। ग्राम सभा का मुख्य एजेंडा पैसा एक्ट 1996 के प्रावधानों को लागू करना रहा। इस महत्वपूर्ण अधिनियम के तहत ग्राम सभा ने सर्वसम्मति से समितियों का गठन किया। ये समितियां स्थानीय संसाधनों का प्रबंधन और क्षेत्र में व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इसके अतिरिक्त ग्राम सभा में स्थानीय लोगों की परंपराओं और रीति-रिवाजों को ध्यान में रखते हुए कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें लघु खनिजों के प्रबंधन और स्थानीय स्तर पर बनने वाली पारंपरिक शराब की बिक्री को लेकर नियम बनाने के प्रस्ताव शामिल थे। इन प्रस्तावों का उद्देश्य स्थानीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है। उप प्रधान महेश माथस ने ग्राम सभा के सभी सदस्यों को उनके सक्रिय योगदान के लिए धन्यवाद दिया और पारित किए गए निर्णयों को लागू करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।