फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दौलत राम को सौंपी प्रधान की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर में पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने बैठक में मुद्दों पर चर्चा
विज्ञापन


रामपुर में जल्द होगा सामुदायिक भवन का निर्माण, झाकड़ी में बनेगी वर्षाशालिका
संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पूर्व सैनिक कल्याण समिति रामपुर की बैठक बुशहर सदन में हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष कर्नल रवि राज कायथ ने की। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। रामपुर बुशैहर में प्रस्तावित सामुदायिक भवन के निर्माण को लेकर एक समिति का गठन किया गया। इस समिति में नायक दौलत राम को प्रधान, सूबेदार मेजर सुंदर सिंह को कोषाध्यक्ष, हवलदार गोपू राम को सचिव, नायक मेहर सिंह को उपाध्यक्ष और सूबेदार मेजर केडी मेहता को सलाहकार चुना गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि रामपुर में सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य उक्त समिति की देखरेख में किया जाएगा, जबकि अन्य पदाधिकारी भी निर्माण कार्य की निगरानी करेंगे। निर्णय लिया गया कि अप्रैल से मासिक अंशदान में संशोधन किया जाएगा। अब अन्य रैंक से 100 रुपये, जेसीओ से 200 रुपये और कैप्टन से 300 रुपये प्रतिमाह एकत्र किए जाएंगे। जानकारी दी गई कि जिला सैनिक कल्याण बोर्ड शिमला एवं किन्नौर के निदेशक मार्च में रामपुर बुशैहर का दौरा करेंगे। बताया कि अमर हॉस्पिटल मोहाली की ओर से पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें 20 से अधिक आश्रितों के स्वास्थ्य की जांच हुई। इसके अतिरिक्त 9 फरवरी को ईसीएच झाकड़ी की ओर से जल शक्ति विभाग रेस्ट हाउस रामपुर में एक स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। झाकड़ी कैंटीन के सामने पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए बस ठहराव के लिए वर्षाशालिका के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया। इसके लिए पंचायत झाकड़ी, 831 लाइट रेजिमेंट और लोक निर्माण विभाग से समन्वय स्थापित करेंगे। बैठक के अंत में अध्यक्ष रवि राज कायथ ने आग्रह किया कि पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर नायक मेहर सिंह, सिपाही कृष्ण लाल, हवलदार मोहन लाल, नायब सूबेदार दुर्गा सिंह, हवलदार शेर सिंह, नायक सतपाल, सूबेदार मेजर सुंदर सिंह, हवलदार शालिग राम, हवलदार दीपक, नायक दौलत राम, महेंद्र सिंह, केडी मेहता, शशिकला, प्रेमी देवी, देवदासी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें