फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनी खंड में आपदा पीड़ितों को नहीं मिली राहत : सीपीआईएम

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी खंड में आपदा पीड़ितों को नहीं मिली राहत : प्रभाकर
विज्ञापन

. बारिश और बर्फबारी से गंभीर हो सकते हैं हालात
. सरकार और प्रशासन की लेटलतीफी से आम जनता परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी खंड में इस वर्ष आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की सरकार भरपाई नहीं कर पाई है। अधिकांश प्रभावितों को अब तक न तो मुआवजा मिला है और न ही सुरक्षा कार्य किए गए हैं। सीपीआईएम लोकल कमेटी सदस्य पदम प्रभाकर ने जारी बयान में प्रशासन और सरकार पर अनदेखी के आरोप लगाए हैं। पदम प्रभाकर ने बताया कि खंड में अनेक गरीब परिवार ऐसे हैं, जिनके मकान पूरी तरह गिर चुके हैं, लेकिन उन्हें आज तक किसी प्रकार की राहत राशि नहीं दी गई। कई घरों में बड़ी दरारें आ चुकी हैं और वे गिरने के कगार पर हैं। इसके बावजूद उन्हें क्षतिग्रस्त श्रेणी में शामिल नहीं किया गया है। कई मामलों में तो आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों को भी क्षति मानने से इन्कार कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार और सरकारी तंत्र दावा कर रहा है कि मुआवजा वितरित कर दिया गया है, लेकिन जब जमीनी स्तर पर प्रभावितों से बातचीत की जाती है, तो वास्तविकता कुछ और ही सामने आती है। लोगों का कहना है कि उन्हें अब तक कोई राहत नहीं मिली है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भूस्खलन से प्रभावित करीब 90 प्रतिशत घरों के आगे अब तक डंगों का निर्माण नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जिससे हालात और गंभीर हो सकते हैं। प्रशासन और सरकार की लेटलतीफी के कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें