फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र से मिली आपदा राहत राशि का हुआ दुरुपयोग तो होगा धरना-प्रदर्शन : शशिबाला

विज्ञापन
रोहडू में  आपदा प्रबंधन बजट पर कांग्रेस के ​खिलाफ मोर्चा खोलते श​शि बाला
विज्ञापन
कहा-कांग्रेस के नेता केंद्र से मिली राशि के दुरुपयोग की कर रहे तैयारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। भाजपा नेता शशि बाला ने कहा कि कांग्रेस के नेता केंद्र से मिली आपदा प्रबंधन राहत राशि के दुरुपयोग की तैयारी कर रहे हैं। जिन सड़कों के लिए पहले ही प्रधानमंत्री सड़क योजना, नाबार्ड और अन्य योजना के तहत धन की मंजूरी हो चुकी है। अब उन सड़कों पर आपदा राहत राशि को खर्च करने के एस्टीमेट तैयार किए गए हैं। खासकर, रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में 133 करोड़ रुपये की आपदा प्रबंधन राशि के दुरुपयोग की विधायक के इशारे पर पूरी तैयारी हो रही है। इस राशि को प्रभावित क्षेत्र की सड़कों पर खर्च न करके लोक निर्माण विभाग ने चहेतों में बंदरबांट की कोशिश की, तो भाजपा लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करेगी। भाजपा नेता शशिबाला ने रोहड़ू में प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश को 1,500 सौ करोड़ का राहत पैकेज जारी करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस राशि में से रोहड़ू को 113 करोड़ मिले हैं। कांग्रेस के नेताओं के इशारे पर इस राशि के बंदरबांट की पूरी तैयारी हो रही है। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय मेहता, मंडल प्रवक्ता सुमेश चौहान, महासचिव राजा शरवाण, अंकुश कुल्ला, अनिल चौहान, अमित चौहान, प्रीतम ठाकुर सहित मंडल के प्रभारी उपस्थित रहे। - संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें