फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों को सरकारी योजनाओं का समय पर मिले लाभ : संघ

विज्ञापन
रामपुर में दिव्यांगजन कल्याण संघ की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। स्रोत : संघ
विज्ञापन
बैठक में सभी ने एकजुटता से दिव्यांगों के हित में कार्य करने का लिया संकल्प
विज्ञापन


रामपुर में दिव्यांगों के कल्याण, अधिकारों और समस्याओं के समाधान पर किया मंथन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। दिव्यांग जन कल्याण संघ रामपुर की बैठक संघ के अध्यक्ष पदम देव भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कोशिश एक आशा संस्था की अध्यक्ष स्वाति बंसल बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं। प्रदेश उपाध्यक्ष मूंगी लाल मोकटा और सह सचिव बेली राम विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। बैठक में दिव्यांगों के कल्याण, उनके अधिकारों और समस्याओं के समाधान को लेकर मंथन किया गया। मुख्य अतिथि ने संघ के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में दिव्यांगों की समस्याओं को प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए संघ को और अधिक मजबूत बनाने, एकजुटता से दिव्यांगों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। दिव्यांगों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले। बैठक में इसके लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाने का फैसला लिया। स्वास्थ्य शिविरों और सहायता कार्यक्रमों का आयोजन भी समय-समय पर किया जाएगा। संघ के सभी सदस्यों से समाज हित में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। इस मौके पर संघ के उप प्रधान चमन लाल, सचिव हरी सिंह शर्मा, सह सचिव रजनीश, मीडिया प्रभारी विद्या नंद शर्मा, शीशपाल, यशपाल, रवि, अंकुश कुमार, देवी दास, गुरजीत, सचिन, मस्त राम, जय देव, प्रीतम देव, सतीश मेहता, प्रकाश, दौलत राम और जीवा नंद मेहता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें