फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मशीनों में नहीं स्टेशन, कट रहा अतिरिक्त किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
जाबो से चंडीगढ़ के लिए नहीं कट रही सीधी टिकट, आनी से अलग लेनी पड़ रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी( कुल्लू)। जाबो से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को छह महीनों से अतिरिक्त किराया चुकाना पड़ रहा है। नई टिकट मशीनों में स्टेशन इंस्टॉल न होने के कारण यात्रियों को पहले जाबो से आनी का टिकट लेना पड़ता है और फिर आनी से चंडीगढ़ का अलग टिकट कटता है। इस प्रक्रिया में यात्रियों को अतिरिक्त किराया देना पड़ता है, जिससे क्षेत्र की जनता में भारी रोष है। यह समस्या पिछले छह महीनों से लगातार बनी हुई है। क्षेत्र की जनता ने इस बारे में कई बार एचआरटीसी रामपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक से शिकायत की और समाधान की मांग उठाई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जाबो-चंडीगढ़ रूट क्षेत्र का एक पुराना और महत्वपूर्ण लॉन्ग रूट है, जिससे रोजाना कई यात्री सफर करते हैं, लेकिन टिकटिंग मशीनों में जाबो से चंडीगढ़ के लिए डायरेक्ट टिकट की सुविधा न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने भी इस मुद्दे को उठाया है। क्षेत्र के प्रधान राकेश कुमार, पंचायत प्रधान रचना ठाकुर और प्रधान आशा देवी, प्रधान पवन ठाकुर, प्रधान हेतराम, प्रधान अनु ठाकुर ने संयुक्त रूप से एचआरटीसी प्रबंधन से मांग की है कि इस तकनीकी खामी को जल्द से जल्द दूर किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि यह समस्या न केवल यात्रियों के लिए आर्थिक बोझ बन रही है, बल्कि एचआरटीसी की सेवाओं की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़ा करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें