चौपाल(रोहड़ू)। अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला के गेयटी थियेटर में कवि सम्मेलन का प्रथम बार आयोजन किया गया। इसमें चौपाल क्षेत्र की दुर्गम पंचायत पौड़िया स्कूल के शारीरिक शिक्षक दिनेश गजटा ने भी सोनदो बासिये चुनाव प्रसार, बंद करो हे सरकार, पहाड़ी कविता प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। दिनेश गजटा खेल, संस्कृति, नशा निवारण और पर्यावरण भ्रष्टाचार जैसे गंभीर विषयों पर हिंदी और पहाड़ी में कविताएं लिख चुके हैं।