फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भाषण प्रतियोगिता में डिंपल रहीं प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन। राजकीय महाविद्यालय कुमारसैन में मंगलवार को सांख्यिकी एवं जनगणना जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए भाषण और निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। भाषण प्रतियोगिता में डिंपल ने प्रथम, मानवी ने द्वितीय और काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों ने राष्ट्र निर्माण में सांख्यिकी की भूमिका जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। निबंध लेखन प्रतियोगिता में सोनाक्षी ने पहला, काजल ने दूसरा और उपेंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 1000 रुपये, 700 रुपये और 500 रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें