आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में आयोजित दो दिवसीय माय भारत पोर्टल पंजीकरण अभियान का समापन हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दोनों इकाइयों ने अभियान का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने माय भारत पोर्टल में पंजीकरण किया। एनएसएस इकाई-I के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. विजय कुमार और एनएसएस इकाई-II की कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सीमा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान महाविद्यालय परिसर में एनएसएस कक्ष के बाहर और मुख्य प्रवेश के पास पंजीकरण सहायता केंद्र स्थापित किए गए। एनएसएस स्वयंसेवकों ने विद्यार्थियों को पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में बताया और तकनीकी सहायता प्रदान की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर ने इस पहल की सराहना की।