फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी बस स्टैंड पर डीजल संकट, 10 ग्रामीण रूट ठप होने से यात्री हुए परेशान

विज्ञापन
आनी में बसों का इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
विज्ञापन
बस का इंतजार करने के बाद यात्रियों को महंगे किराये पर टैक्सियों में जाना पड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी(कुल्लू)। एचआरटीसी की बसें मंगलवार को आनी में रुक गईं। आनी बस स्टैंड पर दोपहर से डीजल न होने के कारण यह स्थिति बनी। इसके चलते आनी के ग्रामीण क्षेत्रों के 10 रूटों पर बस सेवाएं निर्धारित समय पर नहीं भेजी जा सकीं। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एचआरटीसी के रामपुर डिपो से चलने वाले पनेउ, कोठी, रिवारी, दलाश, तराला और बांशा रूटों की बसें आनी में ही खड़ी रहीं। यात्री घंटों इंतजार करते रहे। बसें न चलने पर यात्रियों को महंगे किराए पर टैक्सियों में जाना पड़ा। स्कूल-कॉलेज के बच्चे, मरीज और दिहाड़ी मजदूरों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। एचआरटीसी के रामपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक उमेश ठाकुर ने बताया कि रामपुर डिपो को डीजल की आपूर्ति लेकर सोमवार को टैंकर आना था। टैंकर खराब हो जाने के कारण डीजल की किल्लत हुई है। उन्होंने कहा कि मंगलवार देर शाम तक आनी को डीजल भिजवा दिया जाएगा। बस स्टैंड पर मौजूद प्रभावित यात्रियों ने बताया कि ऐसी परेशानी पहली बार नहीं हुई है। कभी डीजल खत्म होना तो कभी आधे रास्ते में बस खराब होना एचआरटीसी के रामपुर डिपो का नियमित काम है। लोगों ने एचआरटीसी के प्रदेश प्रबंधन और रामपुर डिपो प्रबंधन से डीजल की आपूर्ति तुरंत बहाल करने की मांग की है। उन्होंने बस सेवा जल्द शुरू करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें