फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढली-नारकंडा-रामपुर फोरलेन सर्वे पूरा, सुरंग निर्माण को देंगे प्राथमिकता : सुक्खू

विज्ञापन
हाटू पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत करते स्थानीय लोग। संवाद
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री ने हाटू माता के दरबार में टेका माथा, विकास परियोजनाओं की दी सौगात
विज्ञापन

- निर्विरोध चुनी नगर पंचायत नारकंडा को 50 लाख का विशेष अनुदान देगी सरकार
- हाटू माता रोपवे परियोजना को देंगे प्राथमिकता, 3 से 4 वर्ष में उतरेगी धरातल पर
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन(रामपुर बुशहर)। हिमाचल प्रदेश के बहुप्रतीक्षित ढली-नारकंडा-रामपुर फोरलेन सड़क निर्माण का सर्वेक्षण कार्य पूरा हो चुका है। इस फोरलेन के लिए सुरंग निर्माण को प्रमुखता दी जाएगी। यह बात नारकंडा पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कही। उन्होंने कहा कि हाटू माता रोपवे परियोजना को भी प्राथमिकता दी जाएगी और 3 से 4 साल के भीतर इस परियोजना को धरातल पर उतारा जाएगा। रविवार को माता हाटू के दर्शन करने पहुंचे सीएम सुक्खू ने क्षेत्र के लिए कई परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कहा कि ढली-नारकंडा-रामपुर फोरलेन में सुरंग निर्माण से भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकेगा और लोगों को सुगम यातायात सुविधा मिलेगी। सीएम ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास और पर्यटन को गति देगी। उन्होंने निर्विरोध निर्वाचित नारकंडा नगर पंचायत को 50 लाख रुपये की विशेष अनुदान राशि देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में निर्विरोध चुनाव आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक है। सीएम ने परिवार सहित नारकंडा स्थित प्रसिद्ध हाटू माता मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने धार्मिक पर्यटन, सड़क संपर्क और क्षेत्रीय विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। सीएम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी समृद्ध देव संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के लिए विश्व में प्रसिद्ध है। राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने हाटू माता रोपवे परियोजना को भी प्राथमिकता देते हुए कहा कि इस परियोजना को नाबार्ड से विकसित करने का प्रस्ताव है और इसे धरातल पर उतरने में 3 से 4 वर्ष लगेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बताया कि हाटू माता सड़क के सुधार के लिए राशि स्वीकृत कर दी गई है। विकास कार्यों के दौरान पेड़ों की कटाई कम का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने नारकंडा में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस मौके पर ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर, पूर्व विधायक राकेश सिंघा, देवेंद्र श्याम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें