फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: तीर्थ स्थल माईपुल में बैसाख पर श्रद्धालुओं ने किया स्नान

विज्ञापन
तीर्थ स्थल माईपुल में बैशाखी पर पहुंचे लोग। संवाद
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ऊपरी शिमला के प्रमुख प्रसिद्ध तीर्थ स्थल माईपुल में बैसाख पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह अमृत वेला में भूतेश्वर देवता ने विधिवत स्नान किया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए घाट खोल दिए गए। सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु गिरि नदी, जिसे स्थानीय लोग ‘गिरी गंगा’ के नाम से जानते हैं, में आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंचे। ऊपरी शिमला में इस स्थल की तुलना हरिद्वार के गंगा स्नान से की जाती है, जिससे इसकी धार्मिक महत्ता और भी बढ़ जाती है। माईपुल की विशेषता यह भी है कि यहां 18 पुराणों के पाठ संपन्न हो चुके हैं, जिसके चलते इसे एक प्रमुख तीर्थ स्थल का दर्जा प्राप्त है। बैसाख पर यहां दूरदराज से आए श्रद्धालुओं के लिए मंदिर कमेटी ने ठहरने की निशुल्क व्यवस्था की थी। मंदिर कमेटी के प्रधान हेतराम भारद्वाज ने बताया कि इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए तुलादान की विशेष व्यवस्था भी की गई, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्नान के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह भंडारा पूनम काल्टा के सौजन्य से आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग दिया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, सेवा और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें