फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में बॉम्बे डाकयार्ड में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
बॉम्बे डाकयार्ड में शहीद हुए जवानों को अग्रिशमन विभाग के कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दी
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। बॉम्बे डाकयार्ड में हुए विस्फोट में जान गंवाने वाले अग्निशमन कर्मियों को मंगलवार को श्रद्धांजलि दी गई। अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने शहीदों की याद में मौन रखा। रामपुर स्थित विभाग के कार्यालय के बाहर अग्निशमन उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई और लोगों को इन उपकरणों के बारे में जानकारी दी गई। अग्निशमन अधिकारी कृष्ण सैनी की अगुवाई में विभाग के सात दिवसीय अग्निशमन सप्ताह कार्यक्रम की शुरुआत भी हुई। अग्निशमन विभाग रामपुर 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मना रहा है। विभाग के जवान स्कूली बच्चों और लोगों को आग से सुरक्षा के तरीके और बचाव बारे जानकारी प्रदान करेंगे। अग्निशमन विभाग रामपुर के अग्निशमन अधिकारी कृष्ण सैनी ने कहा कि दमकल केंद्र रामपुर की ओर से हर वर्ष अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आग से बचाव को लेकर स्कूलों, अस्पतालों और सार्वजनिक स्थानों पर मॉक ड्रिल के माध्यम से जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें