फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लंकड़ावीर मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचेंगे 10 हजार श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
. 12 से 14 दिसंबर तक सराहन में होगा धार्मिक आयोजन
विज्ञापन

. श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था में जुटा मंदिर न्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सराहन में 12 से 14 दिसंबर तक आयोजित होने वाले लंकड़ावीर मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में करीब 10 हजार श्रद्धालुओं और देवलुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन को लेकर भीमाकाली मंदिर न्यास ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था के लिए न्यास ने आईटीबीपी की 19वीं बटालियन सहित सराहन और ज्यूरी के होटल व होमस्टे संचालकों से सहयोग मांगा है। मंदिर न्यास के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि आईटीबीपी के कमांडिंग ऑफिसर को पत्र भेजकर 12 से 14 दिसंबर तक उपलब्ध कमरे और हॉल निशुल्क उपलब्ध करवाने का आग्रह किया गया है। इसके अलावा सराहन और ज्यूरी के होटल व होमस्टे संचालकों से भी तीन दिनों के लिए अपने कमरे और हॉल श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए निशुल्क देने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से देवी-देवताओं के आगमन के साथ हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। श्रद्धालुओं और देवलुओं के भोजन की व्यवस्था भीमाकाली माता मंदिर परिसर में की जाएगी। होटल और होमस्टे संचालकों से केवल ठहरने की सुविधा उपलब्ध करवाने में सहयोग मांगा गया है। प्रशासन ने इस व्यवस्था के लिए 29 और 30 नवंबर को सहायक आयुक्त (राजस्व) एवं तहसीलदार योगेश कुमार और सहायक आयुक्त (विकास) एवं खंड विकास अधिकारी अंकुश कुमार को आईटीबीपी कार्यालय से संपर्क कर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। मंदिर न्यास ने सभी संस्थानों और होटल संचालकों से धार्मिक आयोजन की महत्ता को देखते हुए जनहित और सेवा भावना से सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें