फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मीठे जल की छबील और प्रसाद बांटकर लगाए जय श्री राम के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
विज्ञापन



ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग के महावीर भक्त मंडली ने ज्येष्ठ पूर्णिमा और मंगलवार को भगवान महावीर को याद करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ किया। भगवान महावीर से विश्व में शांति की गुहार लगाई। इस मौके पर मंडली ने ठंडे और मीठे जल की छबील लगाई। बस अड्डे में अपने गंतव्य के लिए बसों का इंतजार कर रहे यात्रियों और आम राहगीरों ने सूरज की गर्मी से तपते इस मौसम में ठंडे मीठे जल को पीकर अपनी प्यास बुझाई। मंडली ने हलवा-पुरी और सब्जी का भंडारा भी लगाया। मंडली के प्रधान श्याम लाल गुप्ता ने बताया की पिछले पांच सालों से भंडारे का आयोजन किया जाता रहा है। भंडारे में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने अपना सहयोग दिया। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष अनिल ग्रोवर, पूर्व अध्यक्ष विवेक थापर, ओम प्रकाश शर्मा, अंजनी गुप्ता, राम प्रसाद, अनिश, सुनील और दीपक सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें