रामपुर बुशहर। लालसा पंचायत में मंगलवार को दो दिवसीय आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर लगा। शिविर का आयोजन स्वस्थ भारत फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश ने किया। स्वास्थ्य भारत फाउंडेशन की टीम ने शिविर में 35 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान लोगों को हर्बल और आयुर्वेदिक उपचार के बारे में जागरूक किया गया। पंचायत प्रधान मोहन लाल ने लोगों काे आयुर्वेदिक दवाइयों के लाभ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से आयुर्वेदिक दवाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। संवाद