फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ननखड़ी में श्रद्धालुओं ने चखा भंडारा

विज्ञापन
ननखड़ी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान मौजूद महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
ननखड़ी
विज्ञापन

(रामपुर बुशहर)। ननखड़ी में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान शुक्रवार को जल शक्ति विभाग ने पूजा-अर्चना और भंडारे का आयोजन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और भगवान का आशीर्वाद लिया। श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य अनिल भारद्वाज ने अपनी मधुर वाणी से भगवान की लीलाओं और भागवत प्रसंगों का वर्णन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। कथा स्थल पर दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान का गुणगान किया और कथा का श्रवण किया। इस दौरान जल शक्ति विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। श्रीमद्भागवत कथा का समापन 8 नवंबर को होगा। इस अवसर पर सहायक अभियंता दीपक ठाकुर, कनिष्ठ अभियंता विनोद शर्मा, पुष्पेंद्र, जोगिंदर दड़ेल, कपिल मेहता, अशोक कुमार, विजय शर्मा सहित कई अन्य मौजूद रहे।

ननखड़ी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान मौजूद महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें