फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बैहना में उचित मूल्य की दुकान के आवंटन के लिए 28 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। विकास खंड आनी की बैहना पंचायत के वार्ड नंबर-सात में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य की दुकान के पुनः आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक संस्थाएं और पात्र व्यक्ति 28 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुल्लू के अनुसार दुकान आवंटन में पहली प्राथमिकता ग्राम पंचायत, स्वयं सहायता समूह, सहकारी सभाओं और महिला मंडलों जैसी सार्वजनिक संस्थाओं को दी जाएगी। दूसरी प्राथमिकता एकल नारी, विधवा महिला, दिव्यांग व्यक्ति, भूतपूर्व सैनिक और ऐसे शिक्षित बेरोजगारों को मिलेगी, जिनके परिवार का कोई सदस्य नियमित रोजगार में नहीं है। तीसरी प्राथमिकता हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम को दी जाएगी। आवेदन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल emerginghimachal.hp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बैंक खाते का विवरण, बेरोजगारी प्रमाणपत्र (जहां लागू हो), दुकान व भंडारण क्षमता से संबंधित दस्तावेज और दुकान के स्वामित्व या किराये से जुड़े प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य है। इसके अलावा पंचायत सचिव से परिवार के किसी सदस्य के पंचायत राज संस्थाओं या नगर निकायों में निर्वाचित प्रतिनिधि न होने तथा परिवार का कोई सदस्य उचित मूल्य की दुकान का संचालक न होने संबंधी प्रमाण पत्र भी प्राप्त कर अपलोड करना होगा। आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को संबंधित पात्रता प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे तथा 28 नवंबर के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें