रोहड़ू। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर क्षेत्र के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। दुर्गा माता मंदिर हाटकोटी में श्रद्धालुओं की कतारें देखने को मिलीं। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने अपनी बारी का इंतजार कर दर्शन किए। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की थीं। हाटकोटी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए भंडारा भी लगाया गया।
होटकोटी दुर्गा माता मंदिर परिसर में शिवालय के बाद दर्शन को खड़े लोग