फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ननखड़ी में पेड़ की पत्तियां काटते गिरा व्यक्ति, गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
खमाडी पंचायत के टांगरी गांव में पेश आया हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी(रामपुर बुशहर)।
ननखड़ी की खमाडी पंचायत में मंगलवार को बगीचे में पेड़ से पत्तियां काटते समय एक व्यक्ति गिर गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अचेत अवस्था में उसे ननखड़ी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है। मंगलवार सुबह 9 बजे जीत राम (44), पुत्र सीता राम, गांव टांगरी, तहसील ननखड़ी, जिला शिमला अपने बगीचे में कार्य कर रहे थे। इस दौरान पेड़ से पशुओं के चारे के लिए पत्तियां काटते समय वह अचानक नीचे गिर गए। इस हादसे में उनके सिर पर गहरी चोटें आईं और वह बेहोशी की अवस्था में चले गए। दोपहर करीब 12 बजे उनके परिवार के सदस्यों ने उन्हें बगीचे में बेहोश पाया। इसकी सूचना उनके रिश्तेदारों और खमाडी पंचायत प्रधान शरद वर्मा को दी। परिजनों ने अचेत अवस्था में जीत राम को ननखड़ी अस्पताल पहुंचाया। दोपहर बाद घायल व्यक्ति के छोटे भाई ने पुलिस थाना ननखड़ी को इसकी सूचना दी और सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अस्पताल में डॉक्टरों ने जीत राम को मृत घोषित कर दिया। ननखड़ी अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कर शव मृतक के छोटे भाई को सौंप दिया है। घटना में अब तक किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई है। पुलिस भारतीय न्याय संहिता की धारा-194 के तहत जांच कर रही है। एसएसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें