नित्थर (कुल्लू)। नित्थर क्षेत्र के आराध्य देव बूढ़ा महादेव के मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें मंदिर में लगनी शुरू हो गईं। आसपास के गांव के सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने मंदिर में शीश नवाया। मंदिर में विराजमान शिवलिंग की पूजा की। मंदिर में स्थित नंदी की भी पूजा-अर्चना की। खासकर बच्चे नंदी के कान में अपनी मनोकामना बोलते दिखे। नित्थर के बुजुर्गों का कहना है कि पर्व के दिन मंदिर में नित्थर क्षेत्र के भारी मात्रा में ग्रामीण मंदिर पहुंचकर पूजा करते हैं इस अवसर पर बूढ़ा महादेव नित्थर की देव स्तुति भी रिलीज की गई, जिसे आनी के गायक अंकुश कश्यप ने गाया है।