फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी के देउरी दुर्गा माता मंदिर में किया ध्वजारोहण

विज्ञापन
आनी के देउरी दुर्गा माता मंदिर में ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ संपन्न। संवाद
विज्ञापन
. आज से होगा देवी भागवत कथा का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी क्षेत्र की प्रसिद्ध देउरी दुर्गा माता मंदिर में देवी भागवत कथा का भव्य आयोजन होगा। वीरवार को ध्वजारोहण कार्यक्रम विधिवत रूप से संपन्न हुआ। धार्मिक आस्था और उत्साह के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के साथ ही मंदिर परिसर में आगामी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा भी साझा की गई। मंदिर प्रबंधन समिति ने कहा कि 20 से 28 मार्च तक मंदिर परिसर में भव्य देवी भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है। कथा के प्रवचन प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य शशांक कृष्ण कौशल सुनाएंगे, जो निकटवर्ती क्षेत्र करसोग से संबंध रखते हैं। मंदिर समिति ने सभी भक्तों, विशेषकर माता भगवती की जाइयों से देवी भागवत कथा में सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है। मान्यता है कि माता भगवती अपनी जाइयों की रक्षा करती हैं और जाइयों ने भी सदैव माता की सेवा में कोई कमी नहीं छोड़ी है, जिसका उदाहरण वर्ष 2023 में आयोजित भव्य पूजा के दौरान देखने को मिला था। इस मौके पर मंदिर के कारदार ईश्वर दास, सह कारदार रवि कांत, अध्यक्ष बालकृष्ण, पुजारी मुकेश शर्मा और शेर सिंह सहित अन्य पुरोहित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें