फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग में महिलाएं घर-घर जाकर स्वच्छता पर करेंगी जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद के सात वार्डों में स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग(रामपुर बुशहर)। नगर परिषद ठियोग की ओर से शहर के सभी सात वार्डों में स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान शुरू किया जा रहा है। इस अभियान के तहत नगर परिषद से जुड़े स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता पर जागरूक करेंगी और स्वच्छ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी। नगर परिषद कार्यालय की कर्मचारी शाक्षी बांशटू ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाना है। इसके अंतर्गत महिलाओं की टीमें प्रत्येक वार्ड में जाकर नागरिकों को गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने और देने के महत्व के बारे में जागरूक करेंगी। लोगों को समझाया जाएगा कि रसोई से निकलने वाला जैविक कचरा (गीला कूड़ा) और प्लास्टिक, कागज व अन्य अपशिष्ट (सूखा कूड़ा) अलग-अलग देने से कचरे के निस्तारण में सुविधा होती है और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलती है। अभियान के दौरान नगर परिषद ठियोग की ऑनलाइन ऐप भी लोगों को डाउनलोड करवाई जाएगी, ताकि नागरिक स्वच्छता से जुड़ी शिकायतें, सुझाव और जानकारी सीधे परिषद तक पहुंचा सकें। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और समस्याओं का शीघ्र समाधान संभव हो सकेगा। नगर परिषद ने क्षेत्र की जनता से इस अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि शहर आमजन का है और उसकी स्वच्छता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि नागरिक जागरूक होकर स्वच्छता नियमों का पालन करेंगे तो ठियोग को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने का लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें