फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निरमंड में 40 करोड़ के विकास कार्य लटके

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दो साल से कागज में ही सिमट के रह गई सीवरेज योजना
विज्ञापन


नगर पंचायत निरमंड को अभी तक नहीं मिल पाया अपना भवन

राकेश बिनी
निरमंड (कुल्लू )। नगर पंचायत निरमंड में विभिन्न विकास कार्य सालों से पूरे नहीं हो पा रहे हैं। सीवरेज योजना समेत करीब 40 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्य सालों से लटके पड़े हैं। इनके शुरू न होने से निरमंड नगर पंचायत के विकास को ग्रहण लग गया है। यह बात नगर पंचायत निरमंड के उपाध्यक्ष विकास शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से अधिक समय से निरमंड नगर की सीवरेज व्यवस्था को लेकर बनी योजना, निरमंड नगर पंचायत को चौबीसों घंटे पेयजल उपलब्ध करवाने की योजना और नगर पंचायत निरमंड के अपने भवन की योजना कागजों में ही सिमट कर रह गई हैं। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत निरमंड के रसोईघर और बाथरूम सहित अन्य गंदे पानी को ठिकाने लगाने के लिए करीब 30 करोड़ रुपयों की लागत से प्रस्तावित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की योजना आज भी कागजों में ही है। निरमंड नगर की 2000 आबादी को 24 घंटे पेयजल आपूर्ति करवाने वाली 9 करोड़ 50 लाख रुपयों से क़ुर्पन खड्ड से बनने वाली अमृत 2.0 पेयजल योजना भी टेक्नीक्ल सेंक्शन की बाट जोह रही है। फाइल चीफ इंजीनियर के कार्यालय में पड़ी है। निरमंड को नगर पंचायत बने तीन साल बीत चुके हैं, लेकिन नगर पंचायत निरमंड को अभी तक अपना भवन नहीं मिल पाया है। नगर पंचायत निरमंड के भवन का 2 करोड़ 20 लाख रुपये से निर्माण होना है। जिसकी 20 लाख रुपयों की पहली किश्त से भूमि समतल आदि करने का कार्य पूरा किया गया है। लेकिन बाकी निर्माण कार्य के लिए बजट नहीं आ रहा है। ऐसे में नगर पंचायत निरमंड के कार्यालय भवन का निर्माण कार्य भी अधर में लटक गया है। नगर पंचायत का अपना भवन न होने के कारण चुनें हुए प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत निरमंड के उपाध्यक्ष विकास शर्मा ने प्रदेश सरकार से नगर पंचायत के रुके विकास कार्यों की योजनाओं को पूरा करने के लिए बजट का प्रावधान करने की मांग की है। ताकि ग्रामीणों को विभिन्न समस्याओं का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें