फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकसित भारत योजना से होगा भ्रष्टाचार-मुक्त विकास : बलबीर वर्मा

विज्ञापन
ठियोग में प्रेसवार्ता करते भाजपा विधायक बलबीर वर्मा। स्रोत : पार्टी
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पलायन पर लगेगी रोक
विज्ञापन

कांग्रेस योजना को लेकर कर रही भ्रामक प्रचार
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी विकसित भारत-2047 योजना को देश के भविष्य की दिशा तय करने वाली योजना है। यह परियोजना ग्रामीण भारत के सर्वांगीण विकास, रोजगार सृजन और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। चौपाल विधानसभा क्षेत्र से विधायक बलबीर वर्मा ने ठियोग में आयोजित प्रेस वार्ता में यह बात कही। विधायक बलबीर वर्मा ने कहा कि इस योजना के तहत विकास कार्य पूरी तरह भ्रष्टाचार मुक्त होंगे। सभी कार्यों में बायोमेट्रिक प्रणाली और जियो टैगिंग के आधार पर काम किया जाएगा, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि कार्य वास्तव में तय स्थान पर और तय व्यक्ति की ओर से ही किया जा रहा है। इससे फर्जीवाड़े और घोटालों पर पूरी तरह रोक लगेगी। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत काम पूरा होने के बाद 7 दिनों के भीतर भुगतान मिलने की गारंटी दी गई है, जिससे मजदूरों, ठेकेदारों और स्थानीय लोगों को समय पर उनकी मेहनत का पूरा लाभ मिल सकेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पलायन पर भी रोक लगेगी। विधायक ने कहा कि इस योजना का लाभ गांव के अंतिम छोर पर बसे व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। किसे योजना का लाभ मिलेगा, इसका निर्णय ग्राम सभा की ओर से किया जाएगा। इससे पारदर्शिता और जनभागीदारी सुनिश्चित होगी। बलबीर वर्मा ने कहा कि यह योजना ‘राम के नाम’ से जुड़ी हुई है और देश को सांस्कृतिक व नैतिक मूल्यों के साथ विकास के पथ पर आगे ले जाने का कार्य कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी कारण कांग्रेस पार्टी को इस योजना से परेशानी हो रही है और वह जनता के बीच भ्रामक प्रचार फैला रही है। उन्होंने दोहराया कि वर्ष 2047 तक भारत को एक पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि पिछले 70 साल में योजनाओं के नाम कई बार बदले गए, लेकिन अब पहली बार स्पष्ट लक्ष्य और ठोस कार्ययोजना के साथ देश आगे बढ़ रहा है। विधायक बलबीर वर्मा ने जनता से अपील की कि वे ‘विकसित भारत-2047’ योजना को समझें, अफवाहों से बचें और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह योजना भारत को आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय रूप से सशक्त राष्ट्र बनाएगी। इस मौके पर भाजपा नेता अजय श्याम, कौल सिंह नेगी और दूनी चंद सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें