फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल में देवत, खो-खो में सरी ने जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
बंमटा में आयोजित खोखा में विजेता सरी स्कूल की टीम - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
चौपाल(रोहडू़)। बमटा में आयोजित खंड स्तरीय अंडर-19 लड़कियों के वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के वॉलीबाल में देवत और खो-खो में सरी टीम विजेता बनी है। प्रतियोगिता में कबड्डी का फाइनल मुकाबला धबास और सरांह के बीच खेला गया। इसमें सरांह ने धबास को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। वॉलीबाल का फाइनल मुकाबला देवत और चौपाल के बीच खेला गया। इसमें देवत की टीम विजयी बनी।
विज्ञापन

खो-खो के फाइनल मुकाबले में सरी ने चौपाल को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। मार्चपास्ट में मेजबान स्कूल बमटा को विजयी घोषित किया गया। इसके अलावा एकल गीत में माटल, भाषण प्रतियोगिता चौपाल ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि झिकनीपुल दूसरे स्थान पर रहा। लोकनृत्य स्पर्धा में वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सरांह विजेता बना जबकि चौपाल उपविजेता बना।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक रविंद्र शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और विजेता खिलाड़ियों को नवाजा। खेल प्रभारी जितेंद्र चौहान ने खेल आयोजन में सहयोग के लिए ग्राम पंचायत बमटा का आभार जताया। इस अवसर पर पंचायत समिति उपाध्यक्ष कुलदीप झगटा, प्रधान सतीश ठाकुर, योगेश चौहान, पूनम मानटा और पवन शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें