फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सप्ताह में दो ऑनलाइन और वर्चुअल कक्षाएं लगाएं शिक्षक

विज्ञापन
उप शिक्षा निदेशक ने शौंग स्कूल के निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों से किया संवाद। संवाद
विज्ञापन
उप शिक्षा निदेशक ने किया शौंग स्कूल का निरीक्षण
विज्ञापन

रिकांगपिओ(किन्नौर)। उप शिक्षा निदेशक कुलदीप सिंह डोगरा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शौंग का निरीक्षण किया। स्कूल की कांप्लेक्स मीटिंग संपन्न होने के बाद उपनिदेशक ने कक्षा नौवीं से बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर आगामी शीतकालीन अवकाश के दौरान अपने-अपने घरों में अध्ययन का टाइम टेबल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों को प्रत्येक विषय की सप्ताह में कम से कम दो ऑनलाइन, वर्चुअल कक्षाएं लगाने के निर्देश दिए। इस संदर्भ में जिला स्तर पर एक समान समयसारिणी तैयार की जाएगी, जिससे अवकाश के दौरान भी पाठ्यक्रम की पुनरावृत्ति सुव्यवस्थित रूप से की जा सके। मीटिंग में प्रधानाचार्य और प्राथमिक स्कूलों के प्रभारियों के साथ गहन चर्चा करते हुए उप निदेशक ने कहा कि विभागीय दिशा-निर्देशों की पूर्ण अनुपालना की जाए। सभी को विद्यालय हित और विद्यार्थी हित में एकजुट होकर कार्य करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सामूहिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने से अभिभावकों का विश्वास मजबूत होगा और सरकारी विद्यालयों नामांकन को बढ़ाने में मदद मिलेगी। अंत में उन्होंने शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन को शिक्षा की गुणवत्तापूर्ण डिलीवरी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सरकारी विद्यालयों के उत्थान के लिए टीम वर्क हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें