फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोटखाई कॉलेज में मतदान जागरूकता पर व्याख्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। डीएवी महाविद्यालय कोटखाई में निर्वाचन आयोजन के गठित चुनावी साक्षरता क्लब ने सोमवार को मतदान जागरूकता अभियान के तहत एक व्याख्यान का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में इतिहास विभाग की सहायक आचार्य चीना गांगटा ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र की मजबूती और मतदान के महत्व पर जानकारी दी।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत बनता है, जब प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझते हुए मतदान करे। 18 साल से अधिक आयु का हर व्यक्ति देश की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए सभी को बिना किसी दबाव, प्रलोभन या प्रभाव में आए सही उम्मीदवार का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि आपका एक वोट देश की दिशा बदल सकता है। कार्यक्रम के अंत में चुनावी साक्षरता क्लब के संयोजक विनोद गुप्ता ने सभी उपस्थितों का धन्यवाद किया और भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें