फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: उपायुक्त कुल्लू ने किया बाढ़ प्रभावित बागीपुल का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
राहत कार्यों को सभी विभाग आपसी समन्वय से दें अंजाम : रवीश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी(कुल्लू)। उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आपदा प्रभावित बागीपुल का दौरा कर विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाओं को जल्द बहाल करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी विभाग अध्यक्षों को आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा, ताकि आपदा प्रभावित लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने बागीपुल में अस्थायी पुल लगाने, प्रभावित को प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद करने, बिजली, पानी की आपूर्ति जल्द सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन प्रभावितों की हरसंभव सहायता के लिए तत्पर है। इस संबंध में प्रदेश सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देशों के तहत लोगों को राहत प्रदान की जा रही है। उन्होंने एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह को विभिन्न कार्यों की निगरानी करने और सभी विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करने को कहा। उपायुक्त ने बागीपुल में विभिन्न प्रभावित परिवारों से भी मुलाकात की और राहत कार्यों का जायजा भी लिया। प्रशासन की ओर से प्रभावितों को फौरी राहत प्रदान करने पर भी उन्होंने फीडबैक लिया। इस दौरान एसडीएम मनमोहन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें