फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से परिवार के साथ दिन रात खड़ी है कांग्रेस : वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
समेज और गानवीं में बादल फटने से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए कमेटी गठित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। कांग्रेस हर समय दिन रात पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। ब्लॉक कांग्रेस रामपुर ने समेज और गानवीं में बादल फटने से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए कमेटी का गठन किया है। इसमें सेवानिवृत्त कानूनगो, पटवारी और ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल किए गए हैं। यह बात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर के अध्यक्ष सतीश वर्मा ने जारी बयान में कही।

ब्लॉक कांग्रेस रामपुर ने समेज में बादल फटने से लापता हुए लोगों के पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कमेटी में टीकम सिंह सेवानिवृत्त पटवारी, जब्बर सिंह सेवानिवृत राजस्व विभाग, सुभाष नेगी जोन प्रभारी गानवीं, जगदीश मेहता उपप्रधान गानवीं, बीर सिंह जोन प्रभारी सरपारा, बिहारी लाल सेवगी उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश इंटक, चुन्नी लाल नेगी उप प्रधान सरपारा, मोहन लाल कपाटिया प्रधान सरपारा, विनोद चौहान महासचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर, जगदीश कुमार महासचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर को टीम में शामिल किया गया, जो एक दो दिन में रिपोर्ट बनाकर सौंपेंगे और उस रिपोर्ट को ब्लॉक कांग्रेस के माध्यम से सरकार को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि इस टीम का कार्य सप्ताह में एक बार मौके का जायजा लेना होगा। वर्मा ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के नुकसान की एक विस्तृत रिपोर्ट बना कर विभाग के माध्यम से सरकार को सौंपी जाएगी और जल्द से जल्द सभी लोगों को मुआवजा फौरी राहत देने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि वैसे तो सरकार हर तरह से स्थानीय लोगों की सहायता कर रही है, लेकिन हम भी चाहते हैं कि अपनी तरफ से ग्राउंड में जाकर स्थानीय लोगों की मदद से एक रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंप कर नुकसान से अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें