फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ई-ऑफिस से न जुड़ने वाले कार्यालयों को भेजे जाएंगे नोटिस

विज्ञापन
उपायुक्त किन्नौर डा. अमित कुमार शर्मा जिला के सभी विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक लेते हुए
विज्ञापन
उपायुक्त किन्नौर ने जिला के सभी विभागाध्यक्षों के साथ की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

लंबित बिलों को समय पर कार्यालय में भेजें

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। उपायुक्त कार्यालय सभागार में मंगलवार को जिला के विभागाध्यक्षों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डाॅ. अमित कुमार शर्मा ने की। इस बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों के विकास कार्यों का जायजा लिया। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने विभागों के अधिकारियों को बताया कि अभी भी ई-ऑफिस प्रणाली से न जुड़ने वाले सरकारी कार्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने विभाग के लंबित बिलों को समय पर कोषाधिकारी के कार्यालय में भेजना सुनिश्चित करें। सभी विभाग के अधिकारियों को कहा कि जिले में बर्फबारी से हुए नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट जल्द भेजी जाए। उपायुक्त ने राजस्व, विद्युत, लोक-निर्माण, स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन, कृषि, जल-शक्ति और कार्यक्रम विभागों के अधिकारियों से उनके विभागों की ओर से चलाई जा रहीं योजनाओं का ब्योरा मांगा और लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सभी जनजातीय जिला किन्नौर के विभागाध्यक्षों को कहा कि वह अपने विभाग की ओर से किए गए कार्यों को ई-ऑफिस के पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। बैठक का संचालन सहायक आयुक्त डॉ. ओपी यादव ने किया और विभिन्न राज्य सरकार के निर्देशों पर जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, तहसीलदार कल्पा अभिशेख बरवाल, खंड विकास अधिकारी कल्पा प्यारे लाल, हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पीयूष शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें