फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण सभी का कर्तव्य : शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त किन्नौर ने वनों में आग की घटनाएं रोकने को मांगा सहयोग
विज्ञापन



जन प्रतिनिधियों से ग्रामीणों को जागरूक करने का किया आह्वान

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। बढ़ती ग्लोबल वॉर्मिंग मनुष्य और पर्यावरण के लिए घातक साबित हो सकती है। ऐसे में समाज के सभी लोगों का कर्तव्य है कि वनों को आग से बचाने में अहम भूमिका निभाएं। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने जिले के सभी लोगों से वनों को आग से बचाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने जन प्रतिनिधियों से पंचायत स्तर पर इस संबंध में ग्रामीणों का जागरूक करने की भी अपील की है। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने जनजातीय जिला किन्नौर के वनों में आग की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वन संपदा का बचाव करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है, ताकि जलवायु परिवर्तन को रोका जा सके और जिला किन्नौर की प्राकृतिक सौंदर्यता को कायम रखा जा सके। उपायुक्त ने जिला में आग की घटनाओं को रोकने के लिए स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वह वन विभाग से सामंजस्य स्थापित करें और लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने बताया कि वन विभाग की ओर से आग की घटनाओं को रोकने के लिए फायर वाचर भी तैनात किए गए हैं। डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि वन जनजातीय लोगों की आजीविका में अहम स्थान रखते हैं और इंसान व वन एक-दूसरे के पूरक होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति ने जिला किन्नौर को भरपूर सौंदर्यता और स्वच्छ वातावरण से नवाजा है। इसकी सुंदरता को बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। जंगल में जाते समय स्थानीय ग्रामीण एहतियात के साथ कार्य करें, ताकि वनों में आग की घटनाओं को रोका जा सके और बहुमूल्य वन संपदा का संरक्षण संभव हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें