फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दुर्गम क्षेत्रों में लंबित पड़े विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

विज्ञापन
रिकांगपिओ में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत आयोजित बैठक में विभागा​धिकारियों को दिशा न
विज्ञापन
उपायुक्त ने प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

पूह उपमंडल में इंडोर स्टेडियम, मॉनेस्ट्री, कूहल और सामुदायिक केंद्र के निर्माण पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिले के दुर्गम क्षेत्रों में लंबित पड़े विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाना चाहिए। उपायुक्त ने रिकांगपिओ में आयोजित बैठक के दौरान उपमंडल पूह के विभिन्न कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की। रिकांगपिओ में शुक्रवार को उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई। उन्होंने इस कार्यक्रम के तहत पूह उपमंडल में स्वीकृत विकास कार्यों पर अधिकारियों से चर्चा की और विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति पर जानकारी प्राप्त की। उपायुक्त शर्मा ने रोपा वैली में ज्ञाबुंग पंचायत में इंडोर स्टेडियम के निर्माण कार्य, नाको पर्यटन स्थल में मॉनेस्ट्री के निर्माण, सीमावर्ती शलखर पंचायत में कूहल से सुचारू सिंचाई व्यवस्था और सामुदायिक केंद्र के निर्माण कार्य पर संबंधित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने समय सीमा में लंबित पड़े विकास कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। जिला कल्याण अधिकारी नितिन राणा ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया और इस योजना के विभिन्न पहलुओं से उपायुक्त सहित अधिकारियों को अवगत करवाया। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष किन्नौर हकीम चंद नेगी, खंड विकास अधिकारी निचार डॉ. जितेंद्र चंदेल, उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा कुलदीप सिंह डोगरा, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ओंकार पटियाल, उपनिदेशक उद्यान डॉ. शमशेर सिंह ढेहरू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें