उपायुक्त ने आपदा प्रबंधन दृश्य-श्रव्य जागरुकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में जागरुकता वाहन गांव-गांव में जाकर आपदा से निपटने के गुर सिखाएगा। आपातकालीन स्थिति में राहत और बचाव कार्यों की भी जानकारी दी जाएगी। मंगलवार को उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आपदा प्रबंधन दृश्य-श्रव्य जागरूकता वाहन को रिकांगपिओ मुख्य चौक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सदैव तैयार है। उन्होंने इस अवसर पर स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधियों से आपदा प्रबंधन को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करने पर बल दिया। इससे पूर्व जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर के नोडल अधिकारी रजनीश कुमार ने उपायुक्त का स्वागत किया और उन्हें आपदा प्रबंधन के बारे में जानकारी प्रदान की। इस मौके पर विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।