फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बुशहर कार्निवल के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अग्निहोत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शनिवार को रामपुर का दौरा करेंगे। उप मुख्यमंत्री 7 मार्च को शाम 4:00 बजे शिमला से सड़क मार्ग के माध्यम से रामपुर बुशहर पहुंचेंगे। सर्किट हाउस में संक्षिप्त विश्राम के बाद रात्रि 8:30 बजे पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के मैदान में आयोजित बुशहर कार्निवल के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार 8 मार्च को उप मुख्यमंत्री माता भीमा काली मंदिर सराहन में शीश नवाएंगे। इसके बाद सराहन से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें