फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सड़क बने हो गए पांच साल, अभी तक बस का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
वंचित पूनंग के हजारों ग्रामीणों को आवाजाही में झेलनीं पड़ रहीं दिक्कतें, टैक्सियों में भारी भरकम किराया अदा कर सफर करने को मजबूर
विज्ञापन


ग्रामीणों ने सरकार और विभाग से शीघ्र बस सेवा शुरू करने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। आजादी के सात दशक बाद भी जिला किन्नौर के पूनंग गांव के हजारों बाशिंदे बस सुविधा से महरूम हैं। हजारों ग्रामीणों को आवाजाही करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस सुविधा न होने के कारण ग्रामीणों को टैक्सियों में भारी भरकम किराया अदा कर सफर करना पड़ रहा है। ग्रामीणों में सरकार और विभाग की कार्य प्रणाली को लेकर भारी रोष है।

वर्ष 2019 में किन्नौर जिले के निचार खंड के पूनंग गांव को सड़क सुविधा से जोड़ा गया। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत करीब पांच किलोमीटर सड़क बनाई गई। भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जयराम सरकार ने 20 नवंबर, 2021 को सड़क का उद्घान किया। ग्रामीणों में खुशी का माहौल था कि जल्द ही गांव के लिए निगम की बस शुरू होगी, लेकिन सड़क बनने के पांच वर्ष बाद भी हजारों ग्रामीण बस सुविधा से वंचित हैं।
विज्ञापन

प्रधान पूनंग पंचायत पूर्ण भगती नेगी, उपप्रधान वीरेंद्र नेगी, महिला मंडल अध्यक्ष पूनंग सुर्दशना नेगी, वार्ड सदस्य प्रीति नेगी, रूपा नेगी, देवराज नेगी, ग्रामीण नरेश नेगी, मंजीत नेगी सहित अन्य लोगों ने कहा कि निगम की बस सुविधा न मिलने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरन टैक्सियों में भारी भरकम किराया अदा कर सफर करना पड़ रहा है। सरकार, जिला प्रशासन और संबंधित विभाग की नाकामी के कारण बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है और ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने सरकार से जल्द बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई है।

ग्रामीण यदि बस मोड़ने के लिए जमीन दे देते हैं, तो जल्द ही औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। उसके बाद लोगों के लिए बस सुविधा शुरू हो पाएगी। - विद्या कुमार नेगी, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग टापरी
विज्ञापन



लोक निर्माण विभाग ने सड़क का फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं दिया है। ग्रामीणों की ओर से भी बस सेवा शुरू करने की मांग फिलहाल नहीं आई है। लोक निर्माण विभाग ने फिलहाल सड़क की एनओसी नहीं दी है। -पियूष शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ

- संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें