फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चिट्टा रखने के दोषी को चार साल का कठोर कारावास, 40 हजार रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
चिट्टा रखने के दोषी को चार साल का कठोर कारावास, 40 हजार रुपये जुर्माना
विज्ञापन

. विशेष न्यायाधीश किन्नौर स्थित रामपुर की अदालत ने सुनाया फैसला, 11.60 ग्राम हेरोइन हुई थी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। समाज में चिट्टे का नशा लगातार युवा पीढ़ी को खोखला करते जा रहा है। चिट्टे के खिलाफ न्यायालय भी सख्त रुख अपनाए हुए है। शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश किन्नौर स्थित रामपुर की अदालत ने चिट्टा रखने के दोषी को 4 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दोषी को वर्ष 2022 में 11.60 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। विशेष न्यायाधीश किन्नौर स्थित रामपुर की अदालत ने चिट्टा रखने के मामले में सिरमौर जिला के पच्छाद तहसील, जडेर, धरुंग गांव निवासी विवेक चौहान सिरमौर को दोषी करार दिया है। जिला उप न्यायवादी कमल चंदेल ने बताया कि यह मामला वर्ष 2022 का है। 26 सितंबर 2022 को पुलिस थाना भावानगर के अंतर्गत एसआईयू किन्नौर की टीम गश्त और नाकाबंदी पर थी। इस दौरान टीम ने एक ऑल्टो कार (एचपी 27ए-2081) को जांच के लिए रोका। कार में दो व्यक्ति सवार थे, जो पुलिस को देखकर घबरा गए। उनकी संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पुलिस ने पूछताछ की और वाहन में मादक पदार्थ होने के संदेह पर स्वतंत्र गवाह के रूप में एक प्रधान को मौके पर बुलाया। गवाह की मौजूदगी में वाहन की तलाशी लेने पर कार के डेशबोर्ड के अंदर से एक प्लास्टिक का लिफाफा बरामद हुआ। इसकी जांच करने पर उसमें 11.60 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) पाया गया। इसके बाद पुलिस थाना भावानगर में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया। कमल चंदेल ने बताया कि मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में कुल 26 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद विशेष न्यायाधीश ने विवेक चौहान को दोषी करार देते हुए चार साल के कठोर कारावास और 40 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। मामले में सुनवाई के दौरान दूसरे आरोपी की मृत्यु हो गई थी। सरकार की ओर से जिला न्यायवादी एलएम शर्मा और उपन्यायवादी कमल चंदेल ने पैरवी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें