फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा और ज्ञान को बढ़ावा देगा ज्ञान पोस्ट : चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
डाक विभाग ने पहल की शुरूआत की
विज्ञापन

300 ग्राम से लेकर पांच किलोग्राम की शैक्षिक सामग्री भेज सकते हैं लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। डाक विभाग ने ज्ञान पोस्ट नाम से एक महत्वपूर्ण पहल की है। इस सेवा के जरिये डाक विभाग ज्ञानवर्धक सामग्री और शैक्षिक संसाधनों को लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेगा। डाक विभाग रामपुर के अधीक्षक जोगेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि ज्ञान पोस्ट का मुख्य उद्देश्य शिक्षा और ज्ञान को बढ़ावा देना है, जिससे समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को लाभ पहुंच सके। इस पहल के तहत विभिन्न विषयों पर पुस्तकें, पत्रिकाएं और अन्य शैक्षिक सामग्री लोगों तक पहुंचाई जाएगी। ज्ञान पोस्ट से लोगों को नई दिशा और ज्ञान प्राप्त होगा, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। यह पहल विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देने में मदद करेगी। ज्ञान पोस्ट के माध्यम से प्रेषक लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली शैक्षिक सामग्री भेज सकते हैं। यह सेवा विशेष रूप से गैर-व्यावसायिक और शैक्षिक सामग्री के लिए है। ज्ञान पोस्ट के अंतर्गत पैकेट बुक करने के लिए न्यूनतम वजन सीमा 300 ग्राम और अधिकतम वजन सीमा पांच किलोग्राम होगी। ज्ञान पोस्ट के तहत बुक किए पैकेट को ट्रैक करने योग्य वस्तु के रूप में प्रेषित किया जाएगा।
- संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें