फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: देवता साहिब दमुख कल से 15/20 के चार दिवसीय दौरे पर

विज्ञापन
विज्ञापन
गानवी में देवता लाहरुवीर और लाच्छा महाराज से होगा दिव्य मिलन, फांचा में दखरौड़ मेले में होंगे शामिल
विज्ञापन

ढोल-नगाड़ों की थाप पर देवलू संग होंगे रवाना
फांचा में चलेगा नाटियों का दौर
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। नोग घोड़ी के अधिष्ठाता प्रमुख देवता साहिब दमुख बुधवार से 15/20 क्षेत्र के चार दिवसीय धार्मिक दौरे पर रवाना होंगे। देवता साहिब सैकड़ों देवलुओं के साथ पारंपरिक लाव-लश्कर और ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
धार्मिक परंपरा के अनुसार दौरे के पहले दिन देवता साहिब दमुख गानवी पहुंचेंगे, जहां देवता लाहरुवीर और लाच्छा महाराज के साथ उनका ऐतिहासिक दिव्य मिलन होगा। जानकारी के अनुसार पहले देवता साहिब का फांचा जाख के निमंत्रण पर तीन दिवसीय कार्यक्रम वीरवार से प्रस्तावित था, लेकिन गानवी से देवता लाहरुवीर के आमंत्रण पर बुधवार को एक दिवसीय कार्यक्रम भी जोड़ा गया। लाहरुवीर मंदिर समिति की ओर से मंदिर प्रवेश पर देवता साहिब का पारंपरिक स्वागत किया जाएगा, जिसके बाद तीनों देव शक्तियों का दिव्य मिलन होगा। मान्यता है कि 15/20 क्षेत्र की सीमा पर देवता लाहरुवीर और लाच्छा महाराज पूरे हिमाचल में सुरक्षा के प्रतीक माने जाते हैं।
विज्ञापन

वीरवार शाम को देवता साहिब दमुख फांचा के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां देवता जाख फांचा के सानिध्य में दखरौड़ मेले का आयोजन होगा। मेले के दौरान श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाटियों में भाग लेंगे। 18 जुलाई को देवता साहिब दमुख अपने मूल देवालय के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन

परशुराम मंदिर समिति डंसा के अध्यक्ष खेल चंद नेगी और महासचिव जीएल डमालू ने बताया कि इतिहास में पहली बार इष्ट देवता साहिब दमुख का 15/20 क्षेत्र का यह धार्मिक दौरा निर्धारित हुआ है। उन्होंने कहा कि धार्मिक मर्यादा बनाए रखने के लिए देवता के साथ जाने वाले सभी देवलुओं और कारकुनों को नशे की अवस्था में यात्रा में शामिल न होने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी से पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन बनाए रखने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई, रविवार शाम को देवता साहिब दमुख दशोटी क्षेत्र के सात दिवसीय धार्मिक दौरे पर भी रवाना होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें