रिकांगपिओ (किन्नौर)। उपमंडल विधिक सेवा समिति (एसडीएलएससी), रिकांगपिओ ने को एक पौधरोपण कार्यक्रम का आयेाजन किया। इस दौरान 55 देवदार के पौधे रोपे गए। इस अभियान में किन्नौर के वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश विशाल बरमनोत्रा उपस्थित रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अजय ठाकुर भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इनके अलावा रिकांगपिओ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एसी नेगी, एसडीएलएससी के सचिव कमल ठाकुर और एसडीएलएससी के अधिकारियों भाग लिया। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने भी भाग लिया। एनसीसी कैडेटों और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रिकांगपिओ के एनएसएस स्वयंसेवकों ने भी पौधे लगाए।