फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग में 200 देवदार, मोहरू के पौधे रोपे गए

विज्ञापन
ठियोग में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में उप​स्थित लोग : जागरूक पाठक
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। गोपाल कृष्ण गोशाला और ब्राह्मण सभा ने बुधवार को ठियोग स्थित गोशाला के आसपास पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान खाली और बंजर भूमि पर देवदार और मोहरू समेत 200 पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में एसडीएम शशांक गुप्ता और डीएफओ मनीष राम पाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। पौधों के संरक्षण का दायित्व गोशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दीप राम शर्मा और उनकी टीम को सौंपा गया है। दीप राम शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एक निरंतर चलने वाला सामाजिक दायित्व है। उन्होंने लगाए गए प्रत्येक पौधे को परिवार के सदस्य की तरह संरक्षण देने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष कमला शर्मा, शिवराम शर्मा, सीआर शर्मा, तुलसी राम, कोषाध्यक्ष विवेक थापर सहित ब्राह्मण सभा के सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें