फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एंबुलेंस सड़क की मांग को लेकर ठियोग में प्रदर्शन

विज्ञापन
जेई-काशो और सुनार घाटी-पंथा सड़क को एंबुलेंस र्मा बनाए जाने की मांग को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौं
विज्ञापन
बीडीओ कार्यालय की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
विज्ञापन

जेई-काशो और सुनार घाटी-पंथा सड़क में ढिलाई का आरोप

जल्द समस्या नहीं सुलझी तो तेज होगा आंदोलन

संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। जेई-काशो और सुनार घाटी-पंथा सड़क को एंबुलेंस सड़क घोषित करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने ठियोग स्थित बीडीओ कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान रोषजदा ग्रामीणों ने कार्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जमकर नारेबाजी की।
ठियोग विकास खंड के क्यार जिला परिषद वार्ड के ग्रामीणों ने पूर्व जिला परिषद सदस्य मदनलाल वर्मा की अगुवाई में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जेई से काशो सड़क को पहले ही एंबुलेंस रोड की मान्यता मिल चुकी है। इसके बावजूद बीडीओ कार्यालय की ओर से इसे मंजूरी नहीं दी जा रही है। उन्होंने विभाग पर लेटलतीफी और ढीले रवैये का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सोनार घाटी आर्मी कैंट से पंथा तक करीब ढाई किलोमीटर लंबी सड़क को भी एंबुलेंस सड़क का दर्जा देने की मांग उठाई। उनका कहना है कि यह सड़क 1980 से पहले की बनी हुई है, इसलिए इसमें एफआरए की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। साथ ही यह सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत पहले ही स्वीकृत है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के विकसित होने से साल भर वाहनों की आवाजाही संभव होगी। बर्फबारी के दौरान, जब अन्य सड़कें बंद हो जाती हैं, तब यह मार्ग बेहद उपयोगी साबित होगा।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने बीडीओ कार्यालय के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और जल्द समाधान की मांग की। वहीं बीडीओ ने ग्रामीणों से बातचीत कर एक सप्ताह के भीतर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें