फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: युवक की हत्या के मामले में डीएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन

Mon, 10 Apr 2023 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
प्रवीन कुमार की हत्या करने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए डीएसपी को ज्ञापन सौंपने
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर में वजीर बावड़ी पुल के पास युवक की हत्या मामले में वाल्मीकि सुधार सभा रामपुर ने सोमवार को डीएसपी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभा का कहना है कि मारपीट का मामला छह अप्रैल को दर्ज हो गया था लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। वाल्मीकि सुधार सभा ने चेताया कि अगर समय पर हत्या के आरोपियों को नहीं पकड़ा गया तो रामपुर में एनएच-5 पूरी तरह से जाम किया जाएगा। बता दें कि छह अप्रैल को मारपीट में प्रवीण कुमार घायल हो गया था जिसकी रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

वाल्मीकि सुधार सभा रामपुर का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम और डीएसपी रामपुर से मिलने पहुंचा लेकिन दोनों ही अधिकारी आवश्यक कार्य से बाहर थे। 6 अप्रैल को वजीर बावड़ी पुल के पास कुछ लोगों ने प्रवीण कुमार पर घातक हमला किया था। गंभीर रूप से घायल प्रवीण कुमार की बीते रविवार को मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने हत्यारोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की है। वाल्मीकि सुधार सभा का आरोप है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। वाल्मीकि सुधार सभा रामपुर के प्रधान सतीश चंद का कहना है कि प्रवीण कुमार पर 6 अप्रैल रात करीब 9 बजे हमला हुआ था, लेकिन पुलिस को सूचित करने के बाद भी हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। घटना से रामपुर का वाल्मीकि समाज आक्रोश में है। उनकी मांग है कि पुलिस हरकत में आए और पीड़ितों को न्याय दिलाएं। इस मौके पर प्रधान सतीश, अशोक कुमार, दीपक कुमार, गुलजार दर्शन, राजपाल, कला देवी, मंजीत कौर, बबली और सुनीता देवी सहित अन्य लोग शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें