फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: इलेवन स्टार दूनी ने जीत ड्रीम वन क्रिकेट स्पर्धा

Mon, 10 Apr 2023 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। जंगती युवा स्पोर्ट्स क्लब भावानगर के सौजन्य से 21 दिवसीय ग्रामीण स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भावानगर के सतलुज मैदान में किया गया।
विज्ञापन

ड्रीम वन क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए पुरुषों की 64 और महिलाओं की 6 टीमों ने भाग लेकर दमखम दिखाया। पुरुष वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता में इलेवन स्टार दूनी की टीम ने जीत हासिल करके ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
टीम को 1,01,101 रुपये की राशि से सम्मानित किया। उपविजेता रही स्पार्टन इलेवन कंंगोस की टीम को ट्रॉफी सहित 50,000 की नकद राशि दी। महिला वर्ग में स्पार्टन इलेवन गर्ल्स कंगोस ने ट्रॉफी सहित 15,000 रुपये नकद एवं उप विजेता रही जन साइरग गर्ल्स की टीम को ट्रॉफी सहित 10,000 की राशि प्रदान की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पूर्व अधिशासी अभियंता एनएच गुमान नेगी, वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष शेर सिंह नेगी और व्यापार मंडल भावानगर के प्रधान डाॅ. कुलदीप मेहता मौजूद रहे।
मुख्यातिथि ने समापन अवसर पर सभी विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। व्यापार मंडल भावानगर के सचिव डाॅ. आनंद नेगी को जंगती युवा स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों ने सम्मानित किया। महिला मंडल भावनगर और युवक क्लब के सदस्यों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें