फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पुरानी पेयजल लाइनों से आ रहा गंदा पानी, हो रही लीकेज

विज्ञापन
विज्ञापन
खिऊंचा, क्याव के लिए नई पेयजल लाइन बिछाने की मांग
विज्ञापन


गंदा पानी आने के कारण ग्रामीणों को झेलनी पड़ रहीं परेशानियां

जलशक्ति विभाग के एक्सईएन से मिला ग्राम विकास समिति खिऊंचा का प्रतिनिधिमंडल
संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की दुर्गम 15/20 वैली की कूट पंचायत के खिऊंचा गांव के ग्रामीणों को क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्याव पंचायत के रवांचा से खणीधार, कुथरू व डपेला खूम पुरानी पेयजल लाइनों में गंदा पानी आ रहा है। पाइप में रिसाव होने से पेयजल बर्बाद हो रहा है। समस्या की गंभीरता को देखते हुए क्याव पंचायत और ग्राम विकास समिति खिऊंचा का प्रतिनिधिमंडल जलशक्ति विभाग रामपुर के एक्सईएन से मिला और समस्या का समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन


समिति अध्यक्ष अनिल बुधेल ने कहा कि कूट पंचायत के तहत आने वाले खिऊंचा गांव में पेयजल लाइन काफी पुरानी हो चुकी है। इसके कारण पेयजल लाइन में लीकेज है। वहीं नलों में पेयजल भी गंदा (जंग वाला) आ रहा है। ऐसे में ग्रामीण गंदा पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं और खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खस्ताहाल पेयजल लाइनों को बदलना आवश्यक है। वहीं, क्याव पंचायत के उपप्रधान दलीप निल्टू ने कहा कि रवांचा से खणीधार, कुथरू डपेला खूम पेयजल लाइन में पूरी तरह से जंग लग चुका है, जिस कारण नालियां ब्लॉक हो रही हैं, पानी बिल्कुल कम आ रहा है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में विभाग से भी मिले थे और बजट के लिए पंचायत प्रस्ताव एवं विभाग के माध्यम से एस्टीमेट स्वीकृति के लिए उपायुक्त शिमला को भेजा गया था, लेकिन एक साल बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पुरानी पेयजल लाइनों के कारण गंदे पेयजल की आपूर्ति हो रही है। अशोक मेहता, दिनेश, एमएस नेगी, सुरेश और नरेंद्र सहित अन्य ग्रामीणों ने जलशक्ति विभाग से नई पेयजल लाइनें बिछाने की मांग की है, ताकि राहत मिल सके। उधर, जलशक्ति विभाग रामपुर के एक्सईएन आरएस नेगी ने कहा कि समस्या का समाधान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें