रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश जलरक्षक संघ जिला शिमला ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि 12 साल के अनुबंध कार्यकाल को आठ साल किया जाए।
जलरक्षक संघ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रवक्ता राजेंद्र सिंह और सचिव नीरज राजटा ने बताया कि जलरक्षकों की इस मांग से कई बार मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अभी तक मांग को पूरा नहीं किया गया है जिसके कारण जलरक्षकों में सरकार के प्रति रोष है।
उन्होंने कहा कि 28 सितंबर को कैबिनेट की बैठक होगी। जलरक्षकों ने अनुबंध कार्यकाल को आठ साल करने की मांग की है। उन्होंने कहा प्रदेश के सभी जलरक्षकों को उम्मीद है कि आगामी मंत्रिमंडल की बैठक में उनकी मांग को पूरा किया जाएगा।