फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बीपीएल सूची चयन में निर्धारित मानदंडों में बदलाव की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान परिषद ने कहा, नए मापदंडों से किसी भी परिवार को बीपीएल में नहीं हो पाएगा चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से प्रदेश में बीपीएल परिवारों के चयन के लिए तय किए गए मापदंडों का प्रधान परिषद चौपाल ने विरोध किया है। उन्होंने सरकार से पुनर्विचार करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

प्रधान परिषद चौपाल के पदाधिकारियों ने शनिवार को चौपाल में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि इन मानदंडों के चलते किसी भी परिवार का बीपीएल सूची में चयन नहीं हो पाएगा। अध्यक्ष शशि चौहान ने कहा कि ऐसे परिवार, जिनके पास रहने के लिए पक्का मकान है, कोई भी सदस्य आयकर देता हो, समस्त स्रोतों से अर्जित वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक हो, एक हेक्टेयर से अधिक भूमि हो, कोई भी सदस्य सरकारी/अर्धसरकारी या निजी नौकरी में है, वे बीपीएल सूची में शामिल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि लकड़ी और पत्थर निकालने पर प्रतिबंध के चलते गरीब व्यक्ति ने भी कर्ज उठाकर ईंट और सीमेंट से मकानों का निर्माण किया है। सरकार की ओर से तय मानदंडों के चलते गरीब परिवार बीपीएल के लाभ से वंचित हो जाएंगे। प्रधान परिषद ने सरकार से बीपीएल चयन निर्धारित मानदंडों में कुछ बदलाव करने की मांग की है। इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत देवत राजेंद्र चौहान, तपेंद्र मोहन शर्मा, कुलदीप मेहता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें